क्रिस गेल के वो 5 विवाद जिसने क्रिकेट को कर दिया था शर्मसार, नम्बर 5 घटना थी सबसे शर्मनाक:-
नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका । आप सभी को पता है दोस्तों तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। वो जहां भी जाते है, ना चाहते हुए भी किसी ना किसी विवाद में पड़ ही जाते है। तो आइए नजर डालते है 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल और विवादों की उन 5 कहानियों पर जिन्होंने गेल के शानदार करियर पर ग्रहण लगा दिया:-
1. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बिग बैश लीग के दौरान गेल पर एक महिला पत्रकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। जब गेल आउट होकर डगआउट में लौटे तो पत्रकार मेल मेकलॉघलिन उनका इंटरव्यू लेने पहुंचीं। गेल ने अपने आशिकाना अंदाज में उनसे कहा कि आपसे ज्यादा मैं आपका इंटरव्यू लेने के लिए उत्सुक था क्योंकि आपकी आंखों को देखने के लिए, ये बहुत प्यारी हैं। उम्मीद करता हूं कि मैच जीतने के बाद हम दोनों साथ में ड्रिंक करेंगे। गेल इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने रिपोर्टर को कहा, 'शर्माओ मत बेबी, तब रिपोर्टर ने कहा कि मैं शर्मा नहीं रही हूं'। इस घटना के लिए गेल की क्रिकेट जगत में बहुत आलोचना हुई और उन्हें रिपोर्टर से माफी भी मांगनी पड़ी।
![]() |
| CHRIS GAYLE |
2. कैरेबियन प्रीमियर लीग में गेल के द्वारा जर्नलिस्ट पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। कैरेबियन प्रीमियर लीग के एक मैच से पहले हुई प्रेस कान्फ्रेंस में रिपोर्टर से फ्लर्ट करते हुए नजर आए। रिपोर्टर ने उनसे पूछा 'आपको क्या लगता है कि आज के मैच में पिच का मिजाज कैसा रहेगा' ? गेल का जवाब : 'वैसे मैंने आपको अभी तक छुआ नहीं है तो मैं नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस होगा।' इस टिप्पणी के बाद एंटीगुआ के एक नेता अलेक्जेंड्रिना वोंग ने गेल के जवाब पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि गेल का यह बयान वासना से भरा है । लेकिन बाद में जर्नलिस्ट ने कहा की गेल वो मेरे साथ हसी मजाक कर रहे थे
![]() |
| CHRIS GAYLE |
3. गेल को 'पार्टी एनिमल' भी कहा जाता है क्योंकि उनको पार्टी करना बहुत पसंद है। गेल ऐसे ही एक पार्टी विवाद में पड़ते नजर आए थे जब वो एक क्लब में बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के साथ पार्टी करते नजर आए। वो डांस में इतने मग्न हो गए कि नाचते-नाचते उन्होंने अपनी शर्ट भी उतार दी। जिसके बाद गेल की इस हरकत के लिए प्रशंसकों ने उनकी काफी आलोचना की और लोगों ने सोशल मीडिया पर कहना शुरु कर दिया कि क्रिकेटर्स को ऐसी क्लब पार्टियों में शामिल नहीं होना चाहिए।
![]() |
| CHRIS GAYLE AND SHERLYN CHOPRA |
4. गेल अपने एक बयानों को लेकर हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं, पर एक बार वो अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवालों के घेरे में आ गए थे। दरअसल, उन्होंने अपने घर में बनाए एक 'स्ट्रिप क्लब' में अपनी और एक महिला दोस्त की तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, 'अगर आपके पास घर में स्ट्रिप क्लब नहीं है, तो आप क्रिकेट खिलाड़ी नहीं हैं।'
![]() |
| CHRIS GAYLE |
5.वेस्टइंडीज के श्रीलंका दौरे पर मैच के बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल, आंद्रे रसल, फिडेल एडवर्डस और ड्वेन स्मिथ कोलंबो के सिन्नामॉन ग्रैंड होटल में पार्टी कर रहे थे। श्रीलंकाई पुलिस ने वहां से तीन ब्रिटिश महिलाओं को गिरफ्तार किया और उन महिलाओं पर गैर-अधिकारिक तरीके से होटल में घुसने के आरोप लगाए। गेल के इस प्रकरण से मीडिया और क्रिकेट जगत में काफी किरकिरी हुई थी।
![]() |
| CHRIS GAYLE |
मित्रों क्या आपके अनुसार गेल की चारित्रिक कमियां उन्हें सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी कहलाने से रोकती है? कमेंट करके जरूर बताएं। और आप को पोस्ट अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे |






0 Comments