Smartphone Hacks And Secret Internet Tips And Tricks In Hindi!
आज हम से बहुत सारे लोगो का 80% टाइम तो इन्टरनेट यूज़ करने में ही चला जाता है। किताबों में अक्सर पढ़ने को मिलता है कि कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन्स और इंटरनेट का अविष्कार इंसान का वक़्त बचाने के लिये किया गया था, लेकिन इनकी वजह से हमारा कितना वक़्त बचता है ये हम सब जानते ही हैं। 😂 इन्टरनेट आज की युवा पीढ़ी की सबसे मुख्य जरूरत बन गया है, इसी वजह से इस फील्ड से जुड़े लोग इसे दिन-ब-दिन और बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। इन्टरनेट पर हर रोज बहुत कुछ बदलता रहता है और हर दिन इसमें कुछ और नए फीचर्स जोड़ दिए जातें हैं। अगर आप इन सभी बदलावों पर नजर रखे तो आप इंटरनेट को दूसरे लोगों की बजाय और ज्यादा आसानी से यूज़ कर पाते हैं। लेकिन ये एक ऐसी चीज़ है, जिसमे हर दिन इतना कुछ बदलता रहता है कि उन सब पर नजर रख पाना संभव नहीं है।
इसलिये Viral Hindi News 4 U ब्लॉग आज आपके लिये इन्टरनेट से जुड़े कुछ ऐसे Facts और Tricks शेयर करने जा रहा है जो आपके बहुत ज्यादा काम आने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स और फैक्ट्स के बारे में बताएंगे जो आपको एक साथ कहीं भी नहीं मिलेंगे..! लेकिन आगे बढ़ने से Pehle मेरी आपसे गुज़ारिश है कि अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आता है तो प्लीज़ इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर करें ताकि हमारा काम और ज्यादा लोगों तक पहुँच सके! :)
1. अगर आपको यूट्यूब पर कोई वीडियो पसन्द आ जाता है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप उस वीडियो की लिंक में www. के आगे और YouTube से पहले ss टाइप कर दे। इससे आपका वो वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।
2. अगर आप इंटरनेट से कभी कोई PDF फाइल डाउनलोड करते हैं लेकिन इसके नाम में लास्ट में .pdf की जगह .exe हो तो इसे डिलीट कर दे, क्यूंकि यह एक वायरस है।
3. फेसबुक आपके द्वारा फेसबुक पर लिखा हुआ हर एक शब्द रिकॉर्ड करता है। भले ही आप कोई मेसेज या स्टेटस लिख कर उसे सेंड या पोस्ट ना करो, फिर भी फेसबुक वो सब स्टोर कर लेता है जो आपने फेसबुक पर टाइप किया है।
4. अगर आप कोई Song डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन आपको गाने डाउनलोड करने की कोई अच्छी वेबसाइट नहीं पता तो अगली बार Songs डाउनलोड करते वक़्त यह Try करे --->
intitle:index.of?mp3 गाने का नाम
ऊपर लिखी हुई लाइन को कॉपी करे और गाने का नाम की जगह उस गाने का नाम लिखे जो आपको डाउनलोड करना है उसके बाद उसे गूगल करें। फर्स्ट रिजल्ट को ओपन करे और Song डाउनलोड कर ले! ^_^
5. अगर आप फेसबुक पर कभी Blank Status या Blank Comment पोस्ट करना चाहते हैं तो ये कोड यूज़ करे। Blank Message और बिना नाम का फेसबुक ग्रुप बनाने के लिये आप ये पोस्ट पढ़े - “Facebook Par Bina Naam Ka Blank Name Group Kaise Banaye?”
Copy This Code ---> ٌٍ
6. अगर कभी आप अपना मोबाइल साइलेंट मोड में रखकर भूल जाएं और बार बार ढूंढने पर भी ना मिले तो किसी दूसरे मोबाइल में अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर के Find My Lost Phone गूगल करें। गूगल आपके फ़ोन की लोकेशन भी बता देगा और फ़ोन के साइलेंट मोड में होने के बावजूद भी आप उस पर रिंग कर पायेंगे! इसके बारे में और ज्यादा जानने के लिये आप ये आर्टिकल पढ़े - “Silent Mode Me Khoye Huye Ya Chori Huye Phone Ko Kaise Dhunde?”
7. आपको किसी ने वॉट्सअप पर ब्लॉक तो नहीं कर दिया, यह पता लगाने के लिये आप उस शख्स को किसी ग्रुप में Add करें। अगर वो Add नहीं होता है तो उसने आपको ब्लॉक कर रखा है।
8. अगर आप अपने Android स्मार्टफोन में किसी फाइल को Hide करना चाहते हैं तो आप ये काम बस बिना App Lock के भी कर सकतें हैं..! इसके लिये बस आपको जिस किसी भी फोल्डर या फाइल को Hide करना है उसके नाम से पहले डॉट ( . ) लगा दे और सेव कर दे। Hidden फाइल्स को देखने के लिये File Manager Settings में जाके Show Hidden Files पर टिक करे और वापस Hide करने के लिये Show Hidden Files से टिक हटा दे..!
9. अगर आप इंस्टाग्राम पर शेयर की हुयी किसी फोटो या वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो उसकी Sharing Link कॉपी कर के Opera Mini में ओपन करे..! इसके बाद आप आसानी से उस वीडियो या फोटो को ऑफलाइन सेव कर पाएंगे..!
10. अगर आपका स्मार्टफोन धीरे धीरे चार्ज होता है तो अगली बार उसे चार्ज करते वक़्त Flight Mode इनेबल कर दें..! इससे आपका फ़ोन जल्दी चार्ज होगा और उसकी बैटरी लाइफ भी बढ़ेगी..!
11. अगर आप फेसबुक पर अनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट से परेशान है तो अपनी प्रोफाइल में जाके अपनी उम्र 13 साल से कम कर दे। उसके बाद कोई भी आपको रिक्वेस्ट सेंड नहीं कर पायेगा..!
12. अगर कोई आपको बार बार कॉल कर के परेशान कर रहा है लेकिन ना तो आपका उसका फ़ोन कट करना चाहते हैं और ना ही रिसीव..! तो आप एक काम करे...अपने मोबाइल में फ्लाइट मोड इनेबल कर दे या अपने मोबाइल को बिना स्विच ऑफ किये उसकी बैटरी निकाल दे..! फिर जो भी आपको कॉल करेगा उसे आपका नम्बर Not Reachable आएगा..!
तो आज मैंने आपके साथ ये 12 Internet And Smartphone Hack And Tricks शेयर की है जो की आपको जरूर पसंद आयी होगी..! जल्द ही हम इस लिस्ट में कुछ ऐसी ही ट्रिक्स और ऐड करेंगे तो Viral Hindi News 4U ब्लॉग को डेली विजिट करते रहें |


1 Comments
best Hindi News
ReplyDelete