QR Code स्कैन कर के मोबाइल को WiFi से कनेक्ट करें !

QR Code स्कैन कर के मोबाइल को WiFi से कनेक्ट करें !


इन्टरनेट आज के युवाओं की ज़िंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चूका है। आजकल सबके हाथ में एक स्मार्टफोन है और सबके पास डेटा पैक है। पहले अपने दोस्तों से कनेक्ट होने के लिये हम ज्यादातर फ़ोन कॉल्स का सहारा लेते थे, पर आज इनकी जगह WhatsApp, Facebook जैसे Apps ने ले ली है, जिन्हें यूज़ करने के लिए आपके मोबाइल में Internet Balance होना जरुरी है। इंटरनेट एक्सेस करने के भी बहुत सारे साधन है, जैसे - Mobile Data, WiFi आदि। हम में से बहुत सारे लोगों ने इन दोनों को यूज़ किया होगा और इनके बारे में बखूबी जानते होंगे। 
मेरी यह पोस्ट Wifi के बारे में ही है, जिसमे आज मैं आपको बताऊंगा की QR Code के जरिये WiFi से कैसे अपने डिवाइस को कनेक्ट किया जाये। हम में से बहुत सारे लोगों के पास घर में WiFi Connection होता है जिसके जरिये हम इंटेरनेट इस्तेमाल करते हैं। हम सभी अपने घर की Wifi को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखते हैं और शायद ही कोई ऐसा मिले जिसके घर का WiFi सिक्योर ना हो। अब घर पर WiFi Connection होगा तो तय है की आपके घर आने वाला आपका दोस्त उसके पासवर्ड जरूर पूछेगा आपसे। ऐसे में आपको अपने दोस्त को पासवर्ड बताने के लिये उसे बोलना पड़ता है या आप इसे खुद एंटर कर के दे देते हैं।


ये काम वैसे तो कोई मुश्किल नहीं है लेकिन अगर आपके WiFi के पासवर्ड ज्यादा लम्बा और मजबूत है तो उसे बार - बार बताना कभी कभी आपको परेशान कर देता है। लेकिन अब कुछ ऐसे Apps आ गये हैं जो आपका ये काम बिलकुल आसान कर देते हैं। आप अपने मोबाइल में एक App इनस्टॉल कर के अपने घर के WiFi का QR Code बना सकते हैं और जब भी आपका कोई फ्रेंड, रिलेटिव या गेस्ट उस कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करेगा तो वो उससे कनेक्ट हो जाएगा।


तो चलिये अब मैं आपको अपनी WiFi का QR Code बनाने के बारे में पूरी प्रोसेस बता देता हूँ। 

अपने WiFi का QR Code कैसे बनाये -

अपने WiFi का QR कोड बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिये आपको बस ये कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे - 


1. सबसे पहले आप इस पेज को ओपन करे - WiFi QR Code Generator

2. अब यहां आपको अपने अपने WiFi का SSID, Password और Network Type एंटर करे।

3. इसके बाद आपको नीचे दिए गए ऑप्शन Generate WiFi QR Code पर क्लिक करिये।


4. अब आपका QR Code तैयार हो चूका है। इसे डाउनलोड कर इसका Print Out ले ले और इसे अपने घर की दिवार या कहीं और चिपका दे। 
चलिये अब आपने अपने घर के WiFi का एक QR Code तो बना लिया है। अब आपको मैं आगे के स्टेप्स में बता देता हूँ की इसे स्कैन कैसे करना है -

WiFi QR Code को स्कैन कर के Wifi से कनेक्ट कैसे करें -

1. QR Code स्कैन करने के लिए आपके फ्रेंड के मोबाइल में QR या Barcode Scanner App होना चाहिए। 

2. अगर आपके फ्रेंड के पास ऐसा कोई App नहीं है तो वो Play Store से यह App बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकता है।


3. App इनस्टॉल करने के बाद उसे ओपन करे और WiFi QR Code को स्कैन करे।

4. स्कैन करने के बाद आपके दोस्त का फ़ोन आपके WiFi से कनेक्ट हो जायेगा।
उम्मीद है कि WiFi से QR Code स्कैन करके कनेक्ट होना या अपने WiFi का QR Code बनाने के बारे में लिखा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा, हमे कमैंट्स कर के जरूर बताएं और साथ ही इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।
Reactions

Post a Comment

0 Comments