लाल परी बन पहुंचीं आलिया भट्ट, एक बार फिर साड़ी में आईं नजर

लाल परी बन पहुंचीं आलिया भट्ट, एक बार फिर साड़ी में आईं नजर


बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए इन दिनों खुशी का माहौल है। कुछ दिन पहले ही उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है और अगले महीने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म कलंक रिलीज होने वाली है। इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन और अवॉर्ड फंक्शन्स में बिजी हैं। हाल ही में आलिया न्यूज 18 रील मूवी अवॉर्ड्स 2019 के रेड कार्पेट पर नजर आईं।
ALIA BHATT photo
ALIA BHATT

रेड कार्पेट पर आलिया भी लाल रंग में सजी हुई दिख रही थीं। इस इवेंट में वह सब्यसाची की एक बेहद खूबसूरत रेड साड़ी में पहुंचीं। इस पर फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी थी। इस साड़ी को आलिया ने सब्यसाची की ही चांदबाली से एक्सेसराइज किया। इस लुक को उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ लो बन से पूरा किया। आलिया इस एथनिक लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। इन दिनों अवॉर्ड सीजन चल रहा है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 में जहां आलिया Ralph and Russo के स्ट्रेपलेस गाउन में नजर आईं थीं, वहीं इस बार उन्होंने साड़ी कैरी की।
ALIA BHATT photo
ALIA BHATT

इन दिनों आलिया को एथनिक लुक काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले कलंक के टीजर लॉन्च के दौरान भी वह एक डीप नेक अनारकली में नजर आईं थीं और अब वह सब्यसाची की साड़ी में दिखीं। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब आलिया, सब्यसाची की आउटफिट में नजर आईं हों। कुछ वक्त पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वेडिंग फंक्शन में भी उन्होंने सब्यसाची का आउटफिट कैरी किया था।
ALIA BHATT photo
ALIA BHATT

वैसे तो आलिया हर एथनिक आउटफिट में स्टाइलिश लगती हैं, लेकिन साड़ी की बात ही अलग है। कुछ दिन पहले अपनी फ्रेंड की शादी में भी आलिया पलाजो साड़ी में नजर आईं थीं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की साड़ी कैरी की थी। इसमें उनका लुक देखने लायक था।
ALIA BHATT photo
ALIA BHATT

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इन दिनों आलिया अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके बाद वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर दिखेंगे।



आप सभी को पोस्ट केसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये | आप को पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | 
Reactions

Post a Comment

0 Comments