पीएम मोदी की बायोपिक के विरोध में उतरी भीम सेना, रिलीज को लेकर 29 मार्च को सुनवाई करेगा कोर्ट
![]() |
| NRENDER MODI FILM |
कांग्रेस के बाद अब भीम सेना भी इस फिल्म के विरोध में उतर आई है। भीम सेना ने इस फिल्म की रिलीज रोकने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका डाली है। भीम सेना ने याचिका में कहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले रिलीज होने वाली यह फिल्म मतदाताओं को प्रभावित करेगी। इस वजह से निष्पक्ष मतदान नहीं हो सकेगा। लिहाजा इस फिल्म की रिलीज डेट को खिसकाया जाए।
![]() |
| MODI JI |
पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से कपिल सिब्बल, आरपीएन सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग में कहा था कि यह फिल्म संविधान की भावना का उल्लंघन है। इस फिल्म के निर्माता और अभिनेता दोनों बीजेपी से हैं। ऐसे में बीजेपी इस फिल्म से चुनाव में फायदा उठाना चाहती है।
साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सतीश गायकवाड़ ने मुंबई हाइकोर्ट में याचिका फाइल करते हुए कहा था कि चुनाव के दौरान फिल्म का रिलीज होना आचार संहिता का उल्लंघन है। उनका कहना है कि फिल्म मतदाताओं पर मानसिक रूप से प्रभाव डालेगी जिससे नतीजे प्रभावित होंगे।
बता दें कि फिल्म में अमित शाह का रोल अभिनेता मनोज जोशी निभाएंगे। वहीं अभिनेत्री जरीना वहाब उनकी मां हीराबेन का रोल निभाएंगी। उनकी पत्नी जशोदाबेन का रोल निभाएंगी अभिनेत्री बरखा बिष्ट सेनगुप्ता। वहीं रतन टाटा का रोल निभाएंगे बोमन ईरानी।
तो दोस्तों, आपका इस विषय मे क्या कहना है? आप अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते है।अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर करना न भूले।



0 Comments