तमन्ना भाटिया ने बताया किस बॉलीवुड एक्टर को करना चाहती हैं डेट, पहले ऋतिक रौशन के लिए कही थी ये बात

तमन्ना भाटिया ने बताया किस बॉलीवुड एक्टर को करना चाहती हैं डेट, पहले ऋतिक रौशन के लिए कही थी ये बात



बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में बताया कि अगर उन्हें किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ डेट पर जाना हो तो वो विक्की कौशल के साथ जाना चाहेंगी। मालूम हो कि विक्की कौशल अपनी फिल्में 'राजी' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम जैसी फिल्मों के बाद विक्की कई लड़कियों का क्रश बन चुके हैं। इससे पहले तमन्ना ने मजाक करते हुए कहा था कि वो ऋतिक रोशन के लिए अपना नो-किस क्लॉज को तोड़ सकती हैं।
Tamanna pic
Tamanna

वहीं एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए तमन्ना ने मी टू मूवमेंट पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'अलग लोगों पर कई तरह के इल्जाम लगे थे, मुझे लगता है कि मी टू मूवमेंट का मकसद इस बारे में बात करने और अपने एक्सपीरियंस शेयर करना था। अगर किसी के साथ ऐसा हुआ है और वो इस पर बात कर रहे हैं तो ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। लेकिन कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि इसका इस्तेमाल पीआर के लिए भी किया गया जैसा कि नहीं होना चाहिए था। इसे पूरी इज्जत के साथ थोड़ी अधिक गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।'
Tamanna pic
Tamanna

तमन्ना ने फिल्म मेकर साजिद खान के बारे में भी बात की जिनपर मीटू के तहत उन पर भी आरोप लगे थे। साजिद के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने कहा, 'मुझे साजिद खान के साथ काम करने पर सहज महसूस हुआ। उन्होंने कभी मेरे साथ गलत बर्ताव नहीं किया। हर किसी का अपना अलग एक्सपीरियंस होता है और हर कोई अपनी राय बता सकता है।'
Tamanna pic
Tamanna

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना इन दिनों देवी 2 और रेड्डी में काम कर रही हैं वहीं विक्की कौशल करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे।
Tamanna pic
Tamanna

Tamanna pic
Tamanna




तो दोस्तों, आपका इस विषय मे क्या कहना है? आप अपनी राय हमे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते है।अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को शेयर करना न भूले।
Reactions

Post a Comment

0 Comments