वॉट्सऐप में नया फीचर- 2019

 वॉट्सऐप में नया फीचर :-


फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए वॉट्सऐप ने अब कमर कस ली है. वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे रिवर्स इमेज सर्च किया जा सकेगा. इस फीचर के साथ यूजर वॉट्सऐप पर भेजी या रिसीव की गई किसी भी फोटो को वेब पर सर्च कर सकते हैं. अप सभी को पता है की वॉट्सऐप के जरिये  लोग कितनी गलत न्यूज़ फेलाते है
रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप अपने बीटा चैनल पर अभी इस फीचर पर काम कर रहा है, ताकि इसमें कोई कमी न रह जाए. इसलिए इमेज सर्च का फीचर अभी वॉट्सऐप में उपलब्ध नहीं कराया गया है.
रिवर्स इमेज सर्च से ये पता लगाया जा सकता है कि वो फोटो इससे पहले कभी इंटरनेट पर अपलोड की गई है या नहीं. इससे फोटो की प्रामाणिकता का पता लगाया जा सकता है.
इस नए फीचर की मदद से यूजर गूगल पर चैट से इमेज को अपलोड कर सकेंगे. इसके बाद वॉट्सऐप के इन-ऐप ब्राउजर में इसका रिजल्ट देखा जा सकेगा.
Whatsapp New Features photo
Whatsapp New Features

भारत में काम आएगा फीचर :-


वॉट्सऐप का ये नया फीचर फेक न्यूज से निपटने में काफी काम आएगा. भारत में खासकर वॉट्सऐप का ये फीचर उपयोगी साबित हो सकता है, जहां इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल फेक न्यूज को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है.

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वॉट्सऐप फेक न्यूज को रोकने के लिए काफी काम कर रहा है. पिछले साल फेक न्यूज से निपटने की कोशिश में वॉट्सऐप ने कुछ ऐड कैंपेन भी चलाए थे. इसमें यूजर्स को वॉट्सऐप पर मिली किसी भी जानकारी को आगे फॉरवर्ड करने के बारे में जागरुक होने के लिए कहा गया था.
इसके अलावा वॉट्सऐप ऐप में Forward टैग भी लेकर आया है, ताकि रिसीव करने वाले यूजर्स को पता चल सके कि मैसेज सेंडर ने खुद लिखा है या उसे किसी ने भेजा है. इसके साथ ही वॉट्सऐप फॉरवर्ड की लिमिट भी भारत में घटाकर 5 कर दी गई है.
Whatsapp New Features 2019 photo
Whatsapp New Features 2019


दोस्तों आप को पोस्ट कसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये |
Reactions

Post a Comment

0 Comments