वाट्सएप्प का नया फीचर

दोस्तों आप सभी को पता है की  मैसेजिंग ऐप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है और इसका बीटा सब्मिट किया गया है। कंपनी शायद अब यूजर्स को इन ऐप ब्राउजर का सपोर्ट देना चाहती है जो फिलहाल अंडर डेवेलपमेंट है। रिपोर्ट के अनुसार  इन ऐप ब्राउजर फीचर के तहत यूजर्स को हर बार जब वो वॉट्सऐप पर कोई लिंक ओपन करेगा उसे इन ऐप ब्राउजर दिखेगा । मौजूदा वर्जन में वॉट्सऐप पर लिंक खोलते ही रिडायरेक्ट हो कर फोन का डिफॉल्ट ब्राउजर ओपन होता है।
whatsapp new features pic
Whatsapp 


रिपोर्ट में कहा गया है किअगर आप इन ऐप ब्राउजर में कोई लिंक खोलने के लिए सेलेक्ट करेंगे तो आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री वॉट्सऐप या फेसबुक के पास नहीं जाएगी, क्योंकि ये फीचर API (एंड्रॉय़ ऐपल्किशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) को यूज करता है, इसलिए सब कुछ सिस्टम मैनेज करता है’।


गौरतलब है कि ये फीचर पिछले साल Android 8.1 के साथ सेफ ब्राउजिंग फीचर स्मार्टफोन में दिया गया। बताया जा रहा है कि ये फीचर अनसेफ पेज को डिटेक्ट करने के लिए भी बनाया जा रहा है, ताकि खतरनाक लिंक का पता लगया जा सके। अगर उस पेज पर कोई बैड कॉन्टैंट होंगे तो आपको पहले ही वॉर्न कर दिया जाएगा।

whatsapp features pic

इस फीचर की टेस्टिंग गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत की जा रही है अगर आप टेस्टर हैं तो आपको ये फीचर मिल सकता है। WhatsApp के दूसरे नए फीचर की बात करें तो खबर है कि कंपनी रिवर्स इमेज सर्च जैसा फीचर देने की तैयारी में है। इसके लिए भी Google के API का यूज किया जाएगा और वॉट्सऐप में ही इमेज सर्च कर सकेंगे। इसकी भी टेस्टिंग हो रही है और बीटा यूजर्स को ये फीचर टेस्टिंग के लिए दिया गया है। फर्जी खबरों और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए वॉट्सऐप कई स्ट्रैटिजी पर काम कर रहा है और ये भी उसका हिस्सा लग रहा है ।

दोस्तों आप को हमारी पोस्ट कसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये | 


Reactions

Post a Comment

0 Comments