दुनिया के कुछ सबसे खुबसूरत वाटर फ़ॉल्स, जो आपको एक बार जरुर देखने चाहिए!

दुनिया के सबसे खुबसूरत वाटर फ़ॉल्स


आज हम आप को बताने जा रहे दुनिया के कुछ सबसे खुबसूरत वाटर फ़ॉल्स |अगर आपको घुमने का शौक है और अगर आप अकसर कुछ वक्त निकल कर कहीं घुमने जाते है तो ये पोस्ट आपके लिए ही है, जिसमे आज हम आपको दुनिया भर के कुछ सबसे मशहूर और खुबसूरत झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार अपनी जिंदगी मे अपने पार्टनर के साथ जरुर जाना चाहिए|  तो चलिए अब हम आपका ज्यादा वक्त ना लेते हुए सीधे पॉइंट पर आते हैं और आपको इन खुबसुरत झरनों की आभासी सैर पर ले चलते हैं !


Waterfall Photo
Waterfall

नियाग्रा वाटर फ़ॉल्स :-


नियाग्रा वाटर फ़ॉल्स photo
नियाग्रा वाटर फ़ॉल्स

नियाग्रा वाटर फ़ॉल्स का नाम तो लगभग सभी ने सुन रखा है|  यह दुनिया का सबसे मशहूर जल प्रपात है जो की अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्तिथ है| यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जल प्रपात है और दुनिया का सबसे खुबसूरत वाटर फॉल भी यही है| यह वास्तव में तीन फ़ॉल्स का समूह है – 1. अमेरिकन फ़ॉल्स, 2. ब्राईजल वेल फ़ॉल्स और 3. हॉरशॉ फोल्स| न्यूयॉर्क की बिजली जरूरतों का 10 प्रतिशत इसी फॉल से उत्पादित होता है| विशेषज्ञो के मुताबिक यह वाटर फॉल करीबन 12,000 साल पुराना है| सन् 1847 में तो यह एक बार पूरी तरह जम भी गया था तब लोगों ने इस पर पैदल चलने का लुफ्त उठाया था| यहाँ हर साल 1.5 करोड़ पर्यटक आते हैं |




एंजेल फ़ॉल्स :-


एंजेल फ़ॉल्स photo
एंजेल फ़ॉल्स

दुनिया के सबसे बड़े फ़ॉल्स में शुमार एंजेल फ़ॉल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसका पानी जब उंचाई से गिरता है तो इतनी ज्यादा उंचाई से गिरने के कारण ऐसा लगता है की उसका पानी कही हवा में ही गायब हो गया हो| वेनेजुएला स्तिथ यह झरना 979 मीटर उंचा है| यहाँ की चुरुम नदी से बना एंजेल फ़ॉल्स, नियाग्रा फ़ॉल्स से 15 गुना बड़ा है |



विक्टोरिया फ़ॉल्स :-



विक्टोरिया फ़ॉल्स photo
विक्टोरिया फ़ॉल्स

जाम्बिया और जिम्बाब्वे की सीमा पर स्तिथ विक्टोरिया फ़ॉल्स
को दुनिया के सबसे बड़े प्रपात के रूप में जाना जाता है| जाबेजी नदी का यह 17 किलोमीटर चौड़ा जल प्रपात 108 मीटर की उंचाई से गिरता है| प्रपात के इर्द-गिर्द बसे जंगल में अनूठी प्रजाति के जीव-जन्तु पाए हैं| नदी का पानी इतनी उंचाई से गिरते वक्त धुंए जैसी महीन पानी की बुँदे उत्पन्न करता है जो सबके मन को लुभाती है| भारत में कावेरी नदी पर बना होगेन जल प्रपात भी कुछ ऐसा ही है |




इगीआजू फ़ॉल्स :-


इगीआजू फ़ॉल्स photo
इगीआजू फ़ॉल्स

ब्राज़ील और अर्जेंटीना की सीमा पर स्तिथ इगीआजू फ़ॉल्स झरना अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है| इसकी उंचाई से ज्यादा इसकी प्राकृतिक सुन्दरता लोगो के आकर्षण का केंद्र है| भले ही यह मात्र 39 मीटर उंचा हो लेकिन इसे दुनिया के चौथे सर्वोत्तम और मोहक झरने का दर्जा दिया गया है| अंग्रेजी के अक्षर “U” के आकर की जिस चट्टान से यह गिरता है वैसी खासियत दुनिया के किसी और झरने में नहीं मिलती| कई लोग इसे “डेविल्स थ्रोट” भी कहते हैं | इसकी एक और खास बात यह है की इगिआजू नदी से निकलने वाले 275 से भी अधिक जलप्रपात मिले हुए हैं |


अपसाइड डाउन फ़ॉल्स :-


अपसाइड डाउन फ़ॉल्स photo
अपसाइड डाउन फ़ॉल्स



हवाई के
कोनाहुआनुई पहाड़ से गिरने वाले इस झरने को देखकर आप अपने दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जायेंगे| इसके नाम से ही आपको इसकी खासियत का अंदाजा लग गया होगा| जी हाँ, बिलकुल सही समझा| इस झरने में पानी ऊपर से निचे की और नहीं बल्कि निचे से ऊपर की और जाता दिखाई देता है| इसकी वजह यह है की जब पानी निचे गिरता है तो मध्यभाग से निकलने वाली तेज़ हवाएं पानी का रुख वापस ऊपर की और कर देती है |


आप सभी को पोस्ट पसंद आये तो हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये और पोस्ट अच्छी लगे तो पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे |
Reactions

Post a Comment

0 Comments