दुनिया के 4 रहस्यमई दरवाजे जिन्हें कभी नहीं खोला जाना चाहिए

आज हम आप को बताने जा रहे है  दुनिया के 4 रहस्यमई दरवाजे जिन्हें कभी नहीं खोला जाना चाहिए था | लकिन आज हम आप को उन रहस्यमय दरवाजो के बारे में बतायेगे तो चलिए आप को बताते है -
 

1. टेराकोटा सेना




300 ईसा पूर्व में चीन के शासक Qin Shi Huang की मृत्यु के बाद एक बहुत बड़े कब्रगाह का निर्माण किया गया। इस कब्रगाह में टेराकोटा से बने 8000 सैनिक थे और 1000 घोड़े थे। लगभग 2000 सालों तक यह कब्र दुनिया से छुपी रही। 1974 में कुछ किसान अपने खेत में काम कर रहे थे अचानक उन्हें यह कब्र दिखाई दी। जब वह इस कब्र में दाखिल हुए तो उन्हें हजारों मूर्तियां दिखाई दी। बहुत बड़े पैमाने पर खुदाई का काम चला और लगभग 2000 मूर्तियां खोदकर निकाली गई। परंतु खुदाई का कार्य बीच में ही रोक दिया गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस कब्र के आसपास मर्करी की नदियां हैं। कब्र को खोलने पर बहुत नुकसान हो सकता है और लोगों की जान भी जा सकती है।


 टेराकोटा सेना पिक
 टेराकोटा सेना


2. ताज महल का रहस्यमई तहखाना


पिछले कई दशकों से ताज महल चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जाता है कि ताज महल के नीचे 17 अलग-अलग चैंबर मौजूद है। यह सभी चैंबर पूरी तरह से बंद है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चैंबर को खोलने पर ताज महल की नींव को नुकसान पहुंच सकता है। कुछ लोग मानते हैं कि ताज महल को एक मंदिर की जगह पर बनाया गया था शायद इसलिए ताज महल के तहखाने को आज तक खोला नहीं गया है।


 ताज महल का रहस्यमई तहखाना

3. पद्मनाभस्वामी मंदिर का छठा तहखाना


2011 में पद्मनाभस्वामी मंदिर के 6 चैंबर्स में से 5 को खोला गया। इन चैंबर्स में लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की कीमत का खजाना रखा हुआ है परंतु इस मंदिर के छठे तहखाने को आज तक नहीं खोला गया है। इस तहखाने से कई तरह के अंधविश्वास जुड़े हैं। माना जाता है कि इस तहखाने के अंदर सबसे ज्यादा खजाना मौजूद है और इस खजाने की रक्षा एक सांप करता है। आज भी इस तहखाने को खोले जाने का इंतजार है।


पद्मनाभस्वामी मंदिर का छठा तहखाना



4. Sphinx of Giza


Sphinx दुनिया की सबसे मशहूर मूर्ति है। मिस्र में मौजूद यह मूर्ति लगभग 4500 साल पहले बनवाई गई थी। 70 के दशक में इस मूर्ति की मरम्मत का काम शुरू हुआ। वैज्ञानिकों को इस मूर्ति के सिर पर खाली जगह दिखाई दी। नीचे उतरने पर वैज्ञानिकों को 2 चेंबर मिले। ये चेंबर एक मजबूत दीवार से बंद कर दिए गए थे। वैज्ञानिकों ने इन चैंबर्स को खोलने की बहुत कोशिश की परंतु टेक्नोलॉजी की कमी के कारण इन्हें नहीं खोला जा सका। माना जाता है कि इन चैंबरों में इतिहास से जुड़ी हुई कई बेशकीमती चीजें मौजूद है।


Sphinx of Giza
अगर आप को यह पोस्ट पसंद आये तो हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये ताकी हम आप को इस प्रकार की और जानकारी दे सके |

Reactions

Post a Comment

1 Comments

  1. The information you provided is very good. We hope that you will continue to give us such information even further.Duniya Ke Rahasyamay Darwaje

    ReplyDelete