धोनी के तुफान में उड़ा राजस्थान

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 12वां मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को चेन्नई सुपर किंग की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 रन से जीत लिया. यह राजस्थान रॉयल्स की जहां टूर्नामेंट में तीसरी हार थी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह टूर्नामेंट में तीसरी जीत थी.


एमएस धोनी के 75 रन की तूफानी पारी के दम पर जीता चेन्नई 




पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने धोनी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई के शुरुआती विकेट बहुत जल्दी गिरगये .  अम्बाती रायडू 1 रन , शेन वाटसन 13 रन और केदार जाधव 8 रन बना कर आउट हो गए | इसके बाद चौथे विकेट के लिए सुरेश रैना और एमएस धोनी ने 61 रन की साझेदारी की, हालाँकि, टीम के 88 रन के स्कोर पर सुरेश रैना (36 रन) के स्कोर पर आउट हो गए थे.धोनी ने दूसरी छोर से अपना शानदार खेल जारी रखा और उन्होंने अपने दम पर चेन्नई का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन तक पहुंचाया.एमएस धोनी ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली. एमएस धोनी ने इस मैच के दौरान अपनी पारी में 46 गेंदों पर 75 रन बनाये. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 4 चौके व 4 छक्के लगाये.इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई टीम की शुरूआत खराब रही और टीम के तीन बल्लेबाज मात्र 27 रन के स्कोर पर आउट हो गये थे. वहीं ड्वेन ब्रावो ने भी अंत में आकर 16 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने अपने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये

उनादकट के तीन ओवर में लगाये तीन छक्के 


चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 20वां ओवर राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकर लेकर आये. उनके इस ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर स्ट्राइक में एमएस धोनी थे. एमएस धोनी ने उनादकट की अंतिम तीन गेंदों पर तीन छक्के लगा डाले.एमएस धोनी ने पहला छक्का जहां मिडविकेट के ऊपर से लगाया. वहीं उन्होंने अपना दूसरा छक्का कवर के ऊपर से लगाया. उन्होंने अपना तीसरा छक्का मिडऑन के ऊपर से लगाया.धोनी के इन तीनों छक्कों के दौरान स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज रहा था. चेन्नई के प्रशंसक धोनी की इन लगातार तीन छक्कों को देख ख़ुशी से झूम उठे.






राजस्थान रॉयल्स बना पाई मात्र 




जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे शून्य के स्कोर पर ही दूसरी गेंद पर आउट हो गये. जोस बटलर से जहा बहुत ज्यादा उम्मीद थी वे भी 6 रन बनाकर आउट हो गए और संजू सैमसन 8 रन बनाकर आउट हो गए बाद में राहुल त्रिपाठी  39 रन , स्टीवन स्मिथ 28 रन और 46 रन बनाकर राजस्थान की उम्मीद को बढाया | बाद में बेन स्टोक्स 46 रन और जोफरा आर्चर 24 रन बनाकर राजस्थान को जीताने की बहुत कोशिस की लकिन जीता नहीं सके   राजस्थान की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना पाई.राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दो मैचों में टीम को हार मिलने के बावजूद आज भी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं किया. रहाणे की यह गलती टीम को भारी पड़ी है.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड


Reactions

Post a Comment

0 Comments