जानिये : महिलाओं के शर्ट में बटन बांयी तरफ होने का कारण!
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होते हैं? शायद आप मे से कुछ लोग इस बात से अनजान होंगे की महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं तरफ होते हैं और पुरुषों की शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। और अगर आपने कभी इस बात को नोटिस भी किया होगा तो भी शायद आपको पता नही होगा कि आखिर पुरुषों और महिलाओं के शर्ट में यह फर्क क्यूँ होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस राइट-लेफ्ट साइड का राज...
जैसा कि हर बात के पीछे कोई ना कोई कहानी छुपी होती है ठीक उसी तरह हमारे शर्ट में बटन होने के पीछे कई थ्योरी और कहानियां हैं और पिछली कई सदियों की परंपराओं से इसके तर्क दिए गए हैं।
ऐसी ही एक थ्योरी यह है कि पहले आदमी खुद अपने कपड़े पहनते थे, जबकि महिलाओं को दूसरी लोग कपड़े पहनाते थे और अधिकतर लोग दाहिने हाथ से काम करते थे।
इसी वजह से पुरुषों के शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होतें हैं जबकि महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन होते थे, क्योंकि उन्हें दूसरे महिलाएं कपड़े पहनाती थी।
वहीं एक और थ्योरी के अनुसार पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे जबकि महिलाएं अपने बाएं हाथ में बच्चे रखती थी।
पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।
पहले महिलाओं और पुरुषों के परिधान में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए जाने के साथ ही उनके कपड़े भी लगभग एक जैसे होने लगे। इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में हल्का सा अंतर बनाने के लिए भी ऐसा किया गया।
वहीं इसका कनेक्शन नैपोलियन से भी है। बताया जाता है कि नेपोलियन ने महिलाओं के कपड़ों में बाईं तरफ बटन लगाने का आदेश दिया था।
दरअसल नैपोलियन हमेशा एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे और महिलाओं को इससे अलग करने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। क्योंकि महिलाएं उनका मजाक बनाने के लिए उनकी नकल करने लगी थी।
तो चलिये अब आपको इस लेफ्ट-राइट वाली थ्योरी के पीछे का लॉजिक पता चल गया होगा। तो अब जल्दी से फटाफट इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ताकि उनको भी ये लेफ्ट-राइट वाला फर्क समझ आ जाये! ;)
अगर आप को पोस्ट पसंद आये तो हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे |





0 Comments